फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: हूटर लगी बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार की मौत

विज्ञापन
फाइल फोटो-11-देवेंद्र कुमार। स्रोत परिजन
विज्ञापन
फतेहपुर। मलवां थाना क्षेत्र में चितौरा मोड़ के पास शुक्रवार को हूटर लगी बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार की मौत हो गई।
विज्ञापन

चितौरा निवासी किसान देवेंद्र कुमार (40) पत्नी रूपा देवी को रक्षाबंधन पर ससुराल शहर के जयरामनगर छोड़ने गए थे। पत्नी को वहीं छोड़कर शाम करीब साढ़े छह बजे बाइक से गांव लौट रहे थे। चितौरा मोड़ के पास पहुंचते ही हूटर लगी बोलेरो ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी।
विज्ञापन

हादसे में देवेंद्र कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। यहां उपचार के दौरान मौत हो गई। परिजन ने बताया कि हूटर लगी बोलेरो कानपुर की ओर जा रही थी और उसी ने बाइक में टक्कर मारी। थानाध्यक्ष रमाशंकर सरोज ने बताया कि तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

फाइल फोटो-11-देवेंद्र कुमार। स्रोत परिजन

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें