फाइल फोटो-34-जनकदुलारी। स्रोत: परिजन
गाजीपुर। थाना क्षेत्र के खंसेनपुर के पास बोलेरो की टक्कर से महिला की मौत हो गई। उसका बेटा घायल हो गया।
थाना क्षेत्र के देवलान गांव निवासी भोला यादव की पत्नी जनकदुलारी (40) पुत्र अनिल के साथ बाइक से बुधवार शाम थाने घरेलू विवाद की शिकायत करने जा रही थी। खंसेनपुर के पास पीछे से तेज रफ्तार बोलेरो ने टक्कर मार दी। हादसे में महिला व उसका पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए।
जिला अस्पताल में महिला की हालत गंभीर होने पर कानपुर मेडिकल काॅलेज के लिए रेफर कर दिया। यहां रास्ते में उसकी मौत हो गई। थानाध्यक्ष विनोद कुमार ने बताया कि बोलेरो चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है।
टायर फटने से लोडर पलटा
औंग। थाना क्षेत्र के छिवली गांव के लक्ष्मी कॉटन फैक्टरी के पास बुधवार को केमिकल से भरा लोडर टायर फटने से पलट गया। लोडर उन्नाव से फतेहपुर की ओर जा रहा था। लोडर में केमिकल से भरे ड्रम लदे थे। हादसे में कानपुर देहात पुखरायां निवासी यात्री बृजमोहन, उन्नाव का चालक गिरजाशंकर घायल हुए। लोडर पलटने से हाईवे पर जाम की स्थिति रही। पुलिस ने लोडर को किनारे कराने के बाद यातायात शुरू कराया।
फाइल फोटो-34-जनकदुलारी। स्रोत: परिजन