फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: मां और उसके प्रेमी पर बेटी को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप

Tue, 28 Nov 2023 11:53 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। मलवां थाना क्षेत्र के सहिली गांव में डेढ़ माह पूर्व हुई युवती की मौत पर उसकी मां और मां के प्रेमी के खिलाफ कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज हुआ। दोनों आरोपियों पर युवती को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप है। पिता की शिकायत पर मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

सहिली निवासी संतोष कुमार उर्फ बिहारी ने बताया कि वह एक इंटर कॉलेज में कर्मचारी है। उसकी पत्नी रीता देवी पिछले कई महीनों से एक अनजान युवक से फोन पर बात करती है। वह घर पर उससे अक्सर झगड़ा कर प्रताड़ित करती है। इससे तंग आकर वह वृद्ध मां को छोटी बहन के घर छोड़ आया और खुद काॅलेज परिसर में रहने लगा।

पत्नी के साथ घर में 19 वर्षीय बेटी शिवानी रहती थी। उन्होंने बताया कि नौ अक्तूबर को वह घर गया तो बेटी ने पत्नी की हरकतों के बारे बताया। इस पर पत्नी ने बेटी को धमकाया। इसके बाद वह कॉलेज लौट गया। 10 अक्तूबर को सूचना मिली कि घर में बेटी ने आत्महत्या कर ली। वह मौके पर पहुंचे। बेटी का शव फंदे पर लटका मिला।
विज्ञापन




उन्होंने पत्नी और उसके प्रेमी के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने की शिकायत पुलिस से की, कोई कार्रवाई नहीं हुई। एसपी कार्यालय में भी अनसुना कर दिया गया। थाना प्रभारी मुकेश कुमार सिंह ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर दो आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। मामले की विवेचना की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें