फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुबह, शाम रही ठिठुरन, दिन में राहत

Mon, 30 Jan 2017 12:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहपुर
विज्ञापन
आग तापते लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बारिश के साथ हुई ओलावृष्टि से सर्दी का असर फिर से शुरू हो गया है। सुबह-शाम की गलन से ठिठुरन हो रही है। ठंड दूर करने के लिए लोग देर तक आग के पास बैठे रहे। 10 बजे के बाद चटख धूप का असर हुआ, तब सर्दी कम हुई।
विज्ञापन


सुबह कोहरे की धुंध से यातायात भी बाधित रहा। सड़क पर वाहन लाइट जलाकर जाते रहे। भोर पहर आने वाली ट्रेन भी देरी से स्टेशन पर आईं। यात्री ट्रेनों के इंतजार में स्टेशन पर बैठे रहे। सुबह आने वाली रीवां एक्सप्रेस, प्रयागराज, चौरीचौरा ट्रेन देरी से स्टेशन पहुंची।

उधर छुट्टी का दिन होने की वजह से स्कूल और दफ्तर तो बंद रहे। इससे स्कूली बच्चे ठंड में सड़कों पर नजर नहीं आए। देर तक घर के अंदर ही दुबके रहे। धूप निकलने के बाद ही घर से बाहर निकले। धूप का असर कम होते ही शाम को फिर से सर्दी का असर बढ़ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें