फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: श्रावण मास शुरू, केसरिया रंग में रंगा बाजार

विज्ञापन
फोटो-03-चौक बाजार में केसरियां के परिधानों से सजी दुकान। संवाद
विज्ञापन
फतेहपुर। श्रावण मास आज से प्रारंभ हो रहा है। इसके साथ ही कांवड़ यात्रा की तैयारियां भी तेज हो गई हैं। कांवड़ियों के उत्साह को देखते हुए बाजार पूरी तरह केसरिया रंग में नजर आ रहा है। परिधानों के साथ कांवड़ सजाने की विभिन्न सामग्री भी दुकानों पर उपलब्ध है।
विज्ञापन

श्रावण मास शुरू होते ही देवाधिदेव महादेव की भक्ति का माहौल बन गया है। कांवड़ियों की जरूरतों को देखते हुए दुकानदारों ने टी-शर्ट, भगवा साफा, लोअर, बैंड और कांवड़ सजाने का सामान पहले से मंगा लिया है। दुकानदारों का कहना है कि यात्रा रफ्तार पकड़ने के साथ कारोबार में भी तेजी आने की उम्मीद है।
चौक बाजार में दुकान संचालक आशीष गुप्ता ने बताया कि कांवड़ यात्रा को देखते हुए टी-शर्ट, लोअर, बैंड समेत अन्य सामान पहले ही ऑर्डर देकर मंगा लिया गया था। बाजार में टी-शर्ट और हाफ कुर्ती 150 से 350 रुपये, जबकि हाफ लोअर 100 से 150 रुपये तक बिक रहा है। हर वर्ष की तरह इस बार भी महादेव की तस्वीर वाली टी-शर्ट की मांग सबसे अधिक है।
विज्ञापन

कांवड़ियों की सुविधा के लिए छोटे बैग भी 50 से 100 रुपये तक में उपलब्ध हैं। रमेश कुमार ने बताया कि 150 से 500 रुपये तक की कांवड़ सजावट सामग्री के साथ रुद्राक्ष माला, बैंड, शिव स्टिकर, एलईडी लाइट, रंग-बिरंगी झालर और अन्य सजावटी सामान भी बाजार में उपलब्ध हैं।

फोटो-03-चौक बाजार में केसरियां के परिधानों से सजी दुकान। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें