जोनिहां (बिंदकी)। कोतवाली बिंदकी क्षेत्र के जोनिहां कस्बे में बंदरों की धमाचौकड़ी से लोगों का घर से निकलना दूभर है। हाल यह है कि चार दिन में 21 लोगों को बंदरों ने हमला कर घायल कर दिया। बुधवार को छत पर सो रही बच्ची का मुंह नोच लिया। लोगों का कहना है कि वे कई बार शिकायत भी कर चुके, लेकिन पालिका कर्मी मदद को नहीं आ रहे हैं।
बुधवार को कस्बे के वसीम की मासूम बेटी साकरीन (5) छत पर सो रही थी।
तभी कटखने बंदरों ने उस पर हमला बोलकर उसका मुंह नोच लिया। मुन्ना की पुत्री खुशी (7) को भी काटा। इसी प्रकार पिछले चार दिन में रौनक (9), उज्ज्वल (5), रजत (8), सौर्य (6), ओम (6), आलम (10), रेहान (9), इमरान (10), अनस (8), गुलफाम (12), कल्लू (11), हैदर (8), फ राहान (9), जहांगीर (8), खुशबू (13), जाबिर (7), रुकसार (10), महिला अफ्र ोजा (35), ननदेवी (60) को काटकर घायल कर दिया है। सभी घायलों का इलाज प्राईवेट अस्पतालों में चल रहा है। पूर्व प्रधान नरेंद्र देव मिश्रा, अंकित शुक्ला, रामू गुप्ता, लल्ला गुप्ता ने बताया कि कई माह से बंदरों के आंतक से दहशत है। यहां के बंदर अब तक दर्जनों लोगों को घायल कर चुके हैं।