फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: बंदरों ने मजदूर को खदेड़ा, छत से गिरकर मौत

Mon, 18 Sep 2023 01:29 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

थरियांव (फतेहपुर)। थाना क्षेत्र के सेमरा गांव में छत पर सो रहे मजदूर को शनिवार की देर शाम बंदरों के झुंड ने खदेड़ लिया। दहशत में मजदूर छत से नीचे गिर गया। परिजन जिला अस्पताल ले जा रहे थे लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
थाना क्षेत्र के सेमरा निवासी मजदूर रामकरन(42) पुत्र सोहावन पासवान शनिवार शाम छत पर लेटा था। तभी अचानक बंदरों के झुंड ने उसे घेर लिया। वह अपनी जान बचाने के लिए भागा तो छत से नीचे गिर गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

चीख-पुकार होने पर परिजन मौके पर पहुंचे और आनन फानन में निजी वाहन से उसे जिला अस्पताल ले गए। हालत नाजुक होने पर रास्ते में मजदूर ने दम तोड़ दिया। मजदूर की मौत से मृतक की पत्नी उषा देवी, पुत्री सोनी, मोनी, रेनू, रीना, रिया का रो-रोकर बुरा हाल है। बटियां अविवाहित हैं। इस कारण परिवार में बड़ा संकट आ गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। थाना प्रभारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मुआवजे के लिए प्रयास किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें