फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: भट्ठा मालिक समेत पांच पर मारपीट,लूट का मुकदमा

Mon, 18 Sep 2023 01:29 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
- धोखाधड़ी कर जमीन का करार कराने का आरोप
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फतेहपुर। धोखाधड़ी का मुकदमा वापस लेने की धमकी देकर किसान के साथ मारपीट और लूटपाट की गई। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर भट्ठा मालिक समेत पांच पर मुकदमा दर्ज किया है।
गाजीपुर थाने के मोहम्मदपुर निवासी रमेश ने दर्ज कराई एफआईआर में बताया कि उसके पिता पिता कंचन की भूमि में ईंट भट्ठा लगा है। उसके पिता ने 23 फरवरी रजिस्ट्रार कार्यालय में 11 साल पहले भूमि किराये पर बहुआ शास्त्री नगर निवासी सतेंद्र कुमार शुक्ला को 50 हजार रुपये प्रतिमाह में दी थी।
विज्ञापन

एक माह पूरा होने के बाद पिता किराया लेने सतेंद्र के पास पहुंचे। उसने एक माह बाद किराया देने की बात कहकर टरका दिया। दो माह बाद सतेंद्र ने तीन हजार 333 रुपये प्रतिमाह के हिसाब से पिता को दो माह का किराया छह हजार 666 रुपये दिए। तभी धोखाधड़ी का पता लगा। उसने पिता के अनपढ़ होने का फायदा उठाकर किरायानामा 40 हजार रुपये वार्षिक लिखवाया था।
विज्ञापन

पिता किरायानामा निरस्तीकरण के लिए वाद दाखिल किया। सात जुलाई 2023 को मुकदमे की तारीख में जाते समय सतेंद्र ने कार से चार अन्य साथियों संग उसे रोक लिया। गाली गलौज कर लात घूसों से मारापीटा। उसकी जेब से पांच हजार रुपये छीन लिए। ग्रामीणों के आने पर मुकदमा वापस लेने की धमकी देकर भाग निकले। थानाध्यक्ष विनोद मिश्रा ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें