फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंदरों के छेड़ने पर मधुमक्खियाें का हमला, आठ भर्ती

Fri, 07 Apr 2017 12:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो /फतेहपुर
विज्ञापन
मधुमक्खियाें के हमले में घायल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 असोथर थाने के सुजानपुर गांव में गुरुवार को मधुमक्खियों ने परिवार संग खेत पर काम कर रहे ग्रामीणों पर हमला कर दिया। पांच बच्चों समेत आठ लोग शिकार बने। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन



सुजानपुर गांव निवासी बसंतलाल के खेत पर लगे पेड़ में मधुमक्खियों का छत्ता लगा है। उसी छत्ते में बंदरों ने छेड़छाड़ कर दी। इससे मधुमक्खियां भड़क उठीं। गांव निवासी अशोक का बेटा सुनील छत्ते के पास मौजूद था। मधुमक्खियाें का जत्था अशोक के शरीर से चिपक गया। वह भागकर खेत पहुंचा तो वहां खेल रहे बसंतलाल के बच्चे सूरज (7), महेंद्र (5), लक्ष्मी (3), नीरज (10) से मधुमक्खियां चिपक गईं।

वहीं खेत पर संवत मजरे सातो गांव के रामबहादुर की पत्नी निर्मला और उसके बेटे उदयवीर (14), राहुल (3) को भी काट लिया। आसपास खेतों से ग्रामीण दौड़कर पहुंचे। उन लोगों ने धुआं और कंबल डालकर चपेट में आए लोगों की जान बचाई। एंबुलेंस से सभी को जिला अस्पताल लाए गए। सुनील, व सूरज की हालत चिंताजनक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें