फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक रुपये जमा करने गई महिला गायब, तहरीर

विज्ञापन
विज्ञापन
जाफरगंज बैंक में रुपये जमा करने गई एक महिला गायब हो गई। खोजबीन के बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना देकर हत्या की आशंका जताई है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के डांडा अमौली निवासी राजाराम निषाद की पत्नी अर्चना (25) घर से शनिवार को सुबह नौ बजे सेंट्रल बैंक अमौली पैसा जमा करने के लिए निकली थी। दोपहर तक घर न लौटने पर परिजनों ने खोजबीन शुरू की, लेकिन पता नहीं चल पाया।
चांदपुर थाना क्षेत्र के धाना निवासी महिला के पिता मोहनलाल गोवा में कबाड़ का व्यवसाय करता है। पिता ने बताया कि बेटी सेंट्रल बैंक अमौली में 30 हजार रुपये जमा करने गई थी। इसके बाद तीन बजे के लगभग उसके पति को फोन कर बताया कि चार पहिया में कुछ लोग उसे डालकर लिए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इतनी बात कहने के बाद फोन स्विच ऑफ हो गया। पिता ने बेटी की हत्या की आशंका जताई है। महिला के दो बच्चे मयंक (2), कल्पना (5) हैं । थानेदार विनोद कुमार ने बताया कि खोजबीन की जा रही है। पति के पास आने वाला फोन नंबर सर्विलांस में लगाया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें