फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: रिश्तेदार बनकर खाते से उड़ाई रकम

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बहुआ। साइबर अपराधियों ने युवक को रिश्तेदार होने का झांसा देकर धोखाधड़ी का शिकार बनाया है।
ललौली थाना क्षेत्र के कोरारी गांव निवासी संजय कुमार ने बताया कि उसके पास सोमवार की रात 10 बजे एक फोन आया।फोन करने वाले व्यक्ति ने रिश्ते में जीजा होना बताया। उसके खाते में 20 हजार रुपये डालने की बात कही। रुपये दूसरे पंचम कुमार के पंजाब नेशनल बैंक के खाते में ट्रांसफर करने को बोला।
विज्ञापन

रुपये अस्पताल में पहुंचाने का झांसा दिया। उसके मोबाइल में 20 हजार रुपये का क्रेडिट मैसेज भी आया। उसने 10 हजार रुपये पंचम कुमार के खाते में डाल दिए। उसने सुबह खाता चेक किया। रुपये नहीं आए थे। तभी धोखा धड़ी का शिकार होने का पता लगा। फर्जी मैसेज भेजकर धोखाधड़ी का शिकार बनाया गया है। कार्यवाहक थानाध्यक्ष गौतम बनर्जी ने बताया कि तहरीर मिली है। साइबर सेल से जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें