फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: पुष्टाहार योजना के तहत रुपये भेज रहे हैं...और कट गए 70 हजार

विज्ञापन
विज्ञापन
चौडगरा। एक ही गांव के दो युवकों से रविवार रात साइबर अपराधियों ने बाल पुष्टाहार योजना के तहत रुपये भेजने के नाम पर 70 हजार की ठगी की। आधे घंटे बाद खाते से रुपये निकलने का मैसेज आने पर जानकारी हुई। दोनों पीड़ितों ने ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई है।
विज्ञापन


कल्यानपुर थाना क्षेत्र के जलाला गांव में रविवार रात अमित के मोबाइल पर कॉल आई। शिकायत में अमित ने बताया कि फोन करने वाले ने कहा, वह बाल पुष्टाहार योजना लखनऊ से बोल रहा है। आपकी बेटी के बाल पुष्टाहार योजना के तहत रुपये आने हैं। एक गूगल रिक्वेस्ट भेजी जा रही है। ओके करके ओटीपी डाल दें। अमित ने स्कैनर को ओके कर ओटीपी भर दिया।

इसके बाद सात बार में 50,894 रुपये निकल गए। यही प्रक्रिया दूसरे युवक विजय साहू के साथ भी हुई। उनके खाते से भी ऑनलाइन 20 हजार रुपये निकल गए। आधा घंटे बाद रुपये कटने का मैसेज आने पर जानकारी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें