तकिया तले मस्जिद के पास कागज की ताजिया ले जाता युवक
- फोटो : FATEHPUR
इफतेहपुर में इमाम हुसैन की याद में मनाए जाने वाले मोहर्रम की नौवीं तारीख पर ना चाह कर भी अकीदतमंद खुद को रोक ना सके। तकिया तले स्थित चांदू मियां मस्जिद में बने इमामबाड़ा पर ताला लगा होने के बावजूद लोग जुटते रहे।
मोहर्रम पर शहर भर में या हुसैन की सदाएं गूंजती हैं। खासकर मोहर्रम की 9 तारीख की रात निकलने वाले ताजिए का दीदार देखते बनता है। इस रात शहर भर के ताजिए उठते हैं और उनका मिलन होता है। भीड़ इस कदर होती है कि तकिया तले से निकलना मुश्किल होता है।
इस मुहर्रम की 9 तारीख को ऐसा कुछ देखने को नहीं मिला। हां चांदू मियां के दरबार के पास जरूर अकीदतमंदों का आना जाना लगा रहा। उधर मोहर्रम में सार्वजनिक आयोजन पर रोक लगी होने की वजह से घरों में रहकर लोगों ने कर्बला में हुए इमाम हुसैन पर जुल्मों सितम को याद किया।