हरदोई में रैली के दैरान मंच से जनता को संबोधित करते हुए पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की होने वाली फतेहपुर-बांदा संयुक्त चुनावी जनसभा के लिए मंच तैयार कर लिया गया है। नरेंद्र मोदी रविवार को पहली बार दोआबा की धरती में बोलेंगे। जनसभा को सफल बनाने के लिए दिन भर भाजपाई और पुलिस व प्रशासनिक अफसर डटे रहे। किसी तरह की कोई अव्यवस्था न हो इसके लिए रिहर्सल भी हुआ।
शनिवार को मंडी समिति के बगल मैदान में यह जनसभा होनी है। कई जिलों की पुलिस और प्रशासनिक अफसरों के साथ भाजपा नेताओं ने भी डेरा डाल दिया है। केंद्रीय राज्यमंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने जनसभा स्थल पर भूमि पूजन किया। इसके बाद निरीक्षण कर कार्यकर्ताओं को दिशा निर्देश दिया गया।
क्षेत्रीय अध्यक्ष मानवेंद्र सिंह, जिलाध्यक्ष दिनेश बाजपेई, रैली प्रभारी पुरुषोत्तम खंडेलवाल ने भी हवन पूजन किया। नीरज सिंह, मीडिया प्रभारी धनंजय द्विवेदी, रघुवीर लोधी, राजकुमार लोधी, पंकज त्रिपाठी, नीलिमा सिंह चौहान भी मौजूद रहे।