फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी की महंगाई, सपा के गुंडाराज से जनता त्रस्त

Mon, 08 Aug 2016 01:47 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहपुर
विज्ञापन
बसपा के कैडर कैंप में मौजूद पदाधिकारी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश में बहुजन समाज पार्टी की सरकार बनाने के लिए सभी कार्यकर्ता जुट जाएं। केंद्र के मोदी सरकार की महंगाई व प्रदेश में सपा सरकार के गुंडाराज से जनता त्रस्त हो चुकी है। जनता हमें हाथोंहाथ लेना चाहती है, लेकिन हमें उनके पास एक बार पहुंचने की जरूरत है। यह बात बसपा के कैडर कैंप को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि जोनल कोआर्डिनेटर टीकेश गौतम ने जोनिहां कस्बे में कही।
विज्ञापन



खजुहा विकास खंड के कस्बा जोनिहां के महात्मा गांधी इंटर कालेज में आयोजित कैडर कैंप में मुख्य अतिथि ने केंद्र व प्रदेश सरकार को निशाना बनाया। कहा कि केेंद्र की मोदी सरकार में महंगाई इस कदर बढ़ा दी है कि गरीबों की थाली से सब्जी व दाल गायब हो गई है। मोदी के अच्छे दिन पूंजीपतियों के लिए हैं। उन्होंने अखिलेश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि बसपा सरकार बनते ही प्रदेश में समानांतर सरकार चलाने वाले गुंडे, माफिया सलाखों में होंगे।


जोनल कोआर्डिनेटर अवधेश गौतम, मंडल कोआर्डिनेटर रामकृपाल सोनकर, जिलाध्यक्ष सीताराम ने कहा कि भाजपा व सपा एक ही सिक्के के दो पहलू हैं। दोनों पार्टियां विधानसभा चुनाव के पहले प्रदेश में दंगा फैलाने की कोशिश में हैं। इसके लिए सर्तक रहना होगा। बिंदकी विधान सभा क्षेत्र से बसपा विधायक सुखदेव प्रसाद वर्मा ने जनता को बसपा सरकार में कराए गए विकास कार्यो को गिनाया।
विज्ञापन



इस मौके पर बसपा नेता सभासद रामू पटेल, पप्पू खान, गोविंद बाबू टाटा, योगेश गुप्ता, बबलू चौहान, अनिल मिश्रा, हनुमान गौतम, मुकेश पटेल, राकेश तिवारी, पुतान सोनकर, हामिद, गंगा विष्णु, असलम, श्याम बाबू  सम्मेलन की व्यवस्था संभालने में मौजूद रहे।


बसपा सुुप्रीमो की बात जन-जन तक पहुंचाने पर दिया- फतेेहपुर। बसपा के विधानसभा संयोजकाें के साथ रविवार को जिला पंचायत सदस्य शकील अहमद के आवास पर बैठक हुई, इसमें पार्टी को आगे बढ़ाने और बसपा सुप्रीमो की बात जनता तक पहुंचाने पर जोर दिया गया। इसके पहले बसपा के मुस्लिम भाईचारा इलाहाबाद मंडल कोआर्डिनेटर मोहम्मद इमरान अब्बास, सईद अहमद और आरके गौतम के आगमन पर बसपाइयों ने उनका कई जगह स्वागत किया।


कोआर्डिनेटर मोहम्मद इमरान अब्बास ने कहा कि पार्टीजन वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव में बहन मायावती को पांचवीं बार प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाया जाएगा। इसके लिए सभी पदाधिकारी अभी से चुनाव की तैयारियों में लग जाएं।


मंडल कोआर्डिनेटर सदर विधानसभा में मोईन खां और कमलेश धोबी को संयोजक मनोनीत किया है। शाह अयाह में अनीस खां और संजय गौतम को संयोजक पद की जिम्मेदारी दी गई है।  इस मौके पर जिलाध्यक्ष विनोद गौतम, निर्मल तिवारी, जफर, महमूद अहमद, सोमनाथ साहू, मोहम्मद अरशद अंसारी, उदयभान गुप्ता, अंबर जाफरी, मोहम्मद सैफ, तसव्वर राईन, रनीज अहमद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें