फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोबाइल चोरी के विवाद में मारपीट, सात घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
जाफरगंज (फतेहपुर)। मोबाइल चोरी के विवाद में सगे भाइयों के परिवार मंगलवार रात भिड़ गए। लाठी डंडे और कुल्हाड़ी से मारपीट हुई। कुल्हाड़ी लगने से दो लोगों को गंभीर चोटें आई हैं। एक को कानपुर हैलट रेफर कर दिया गया। बाकी पांच लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

जाफरगंज थाने के सैंबसी गांव निवासी रामआसरे निषाद और शंकर निषाद सगे भाई हैं। दोनों के घर पास-पास हैं। बड़े भाई रामआसरे के बेटे शिव बहादुर का दो दिन पहले मोबाइल गायब हो गया था। वह रात को मोबाइल चोरी का आरोप शंकर के बेटे रामबरन पर लगाने लगा। इसी पर दोनों परिवारों में विवाद शुरू हो गया।
दोनों पक्षों के लोग एक-दूसरे पर लाठी डंडे, कुल्हाड़ी लेकर टूट पड़े। एक दूसरे को दौड़ाकर पीटने से अफरातफरी मच गई। पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए भेजकर विवाद शांत कराया। पुलिस ने शंकर के घर की तलाशी ली। तलाशी में मोबाइल नहीं मिला।
विज्ञापन

घटना में शंकर निषाद और उसका बेटा रामबरन, बेटी निशा गंभीर घायल हुई। जिला अस्पताल से शंकर निषाद को कानपुर हैलट रेफर कर दिया गया। दूसरे पक्ष से रामआसरे और उसका बेटा शिवबहादुर और पड़ोसी लाल सिंह घायल हुए। थानेदार राकेश सिंह ने बताया कि दोनों पक्ष शराब के नशे में थे। घायल शंकर की हालत में अब सुधार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें