फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षक विधायक का चांदी का मुकुट पहनाकर स्वागत

विज्ञापन
सिविल लाइन में शिक्षक विधायक वाराणासी परिक्षेत्र लाल बहादुर यादव का माला व चांदी का मुकुट पहनाक? - फोटो : FATEHPUR
विज्ञापन
फतेहपुर। माध्यमिक शिक्षक संघ वित्त विहीन गुट के संस्थापक एवं वाराणसी खंड के नवनिर्वाचित शिक्षक विधायक लाल बिहारी यादव का रविवार को स्वागत किया गया। सिविल लाइन स्थित एक मैरिज हाल में शिक्षक विधायक को फूलमाला और प्रतीक चिन्ह दिया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में शिक्षक विधायक को मनोज कुमार यादव उर्फ मंजुल यादव, गोविंद आचार्य, विनय प्रजापति ने चांदी का मुकुट पहनाया।
संघ के प्रधान महासचिव राम औतार सिंह, बद्री प्रसाद पाल, केशभान, हर्षवर्धन सिंह ने 21 किलो की फूल माला पहनाई। जिलाध्यक्ष मुकेश श्रीवास्तव, राजेश यादव ने प्रतीक चिन्ह भेंट किया।
नवनिर्वाचित शिक्षक विधायक ने कहा कि वित्त विहीन शिक्षकों को सम्मान जनक मानदेय दिलाने के लिए वह कृत संकल्प हैं।
जल्द ही सदन ने सेवा नियमावली एवं मानदेय के निर्धारण के लिए प्रस्ताव रखा जाएगा। इस मौके पर रजत यादव, आमोद कुमार, राम सिंह, शिवकुमार परिहार, मोहन सिंह, श्लेष कुमार, विजय करन सिंह, अवधेश प्रताप सिंह, केतकी सिंह, रूपाली, अंजना आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें