फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: विधायक ने जहानाबाद में फायर स्टेशन की उठाई मांग

विज्ञापन
फोटो-02-विधानसभा में बोलते विधायक। स्रोत स्वयं
विज्ञापन
जहानाबाद। विधानसभा क्षेत्र में आग की बढ़ती घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए विधायक राजेंद्र सिंह पटेल ने फायर स्टेशन और सीओ सर्किल स्थापित करने की मांग उठाई है। उन्होंने कहा कि सीओ सर्किल बनने से अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण संभव होगा।
विज्ञापन

विधायक ने विधानसभा के बजट सत्र में नियम 301 के तहत प्रमुख सचिव विधानसभा के माध्यम से सरकार का ध्यान जहानाबाद क्षेत्र की समस्याओं की ओर आकर्षित कराया। उन्होंने कहा कि गर्मी के मौसम में हर वर्ष किसानों की करोड़ों रुपये की फसलें आग की भेंट चढ़ जाती हैं। इससे भारी आर्थिक नुकसान होता है। ऐसे में क्षेत्र में फायर स्टेशन की स्थापना आवश्यक है।
उन्होंने बताया कि वर्तमान में आग की घटनाओं पर काबू पाने के लिए करीब 30 किलोमीटर दूर स्थित बिंदकी फायर स्टेशन से दमकल मंगानी पड़ती है। दमकल के पहुंचने तक फसलें और संपत्ति जलकर नष्ट हो जाती हैं।
विज्ञापन

विधायक ने कहा कि जहानाबाद में अग्निशमन केंद्र की स्थापना से समय पर राहत कार्य संभव हो सकेगा। इससे पूर्व वह जहानाबाद को तहसील का दर्जा देने, अमौली और देवमई को नगर पंचायत बनाए जाने की मांग भी उठा चुके हैं।

फोटो-02-विधानसभा में बोलते विधायक। स्रोत स्वयं

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें