फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिशन 2017 को सफल बनाने का संकल्प

Mon, 06 Apr 2015 12:34 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला फतेहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सपा नगर इकाई की बैठक में 2017 विधानसभा चुनाव में पूर्ण बहुमत से सरकार बनाने का संकल्प लिया गया।
विज्ञापन


जिलाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह यादव, नगर अध्यक्ष शिव सिंह यादव व महासचिव मुन्ना राइन ने बैठक में योजनाओं और उपलब्धियों की जानकारी दी।

नेताओं ने कहा कि कार्यकर्ता अभी से ही नगर के बूथों को मजबूत करने में जुट जाएं। पदाधिकारी गांव गांव जाकर संगठन को मजबूत करने के लिए अधिक से अधिक लोगाें को अपने साथ लाएं, जिससे सपा की दोबारा प्रदेश में सरकार बन सके।
विज्ञापन


बैठक में नगर के सभी 17 बूथों पर बूथ कमेटी और सेक्टर प्रभारी नियुक्ति किए जाने पर भी चर्चा हुई। नगर अध्यक्ष ने कहा कि जल्द ही कमेटियों का गठन किया जाएगा। इस मौके पर सुरेश यादव, अशोक सिंह, कलीम शेख, नागेंद्र सिंह, दिनेश यादव, अजीत यादव, विजय यादव, अंकित यादव, निसार यादव, शिवम केशरवानी, गोवर्धन यादव और अविनाश यादव सहित आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें