फोटो-44-कांस्टेबल विजय कुमार यादव। स्रोत: पुलिस
फतेहपुर। पुलिस लाइन में तैनात कांस्टेबल विजय कुमार यादव 12 जुलाई से लापता है। राधानगर पुलिस ने 27 जुलाई को प्राथमिकी दर्ज कर कांस्टेबल की तलाश शुरू की है। वह करीब मार्च माह से गैरहाजिर चल रहे थे।
प्रयागराज जिले के सोरांव थाना क्षेत्र के उसरही गांव निवासी शंभूनाथ का पुत्र विजय यादव (39) पुलिस लाइन में तैनात है। अंतिम बार विजय कुमार को रेलवे स्टेशन के सीसीटीवी कैमरों में 12 जुलाई को देखा गया है। इसके बाद से कोई पता नहीं चला है।
पुलिस ने कांस्टेबल की खोज के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया है। प्रभारी निरीक्षक श्याम सुंदर श्रीवास्तव ने बताया कि कांस्टेबल अंतिम बार 12 जुलाई को स्टेशन में शाम को लिच्छवी ट्रेन आने के समय दिखा है। इसके बाद से लापता है।
फोटो-44-कांस्टेबल विजय कुमार यादव। स्रोत: पुलिस