फतेहपुर पड़ोसी गांव के युवक की हैवानियत का शिकार छह साल की बच्ची की हालत नाजुक बनी हुई है। हालत में सुधार न होने की वजह से पीड़िता का परिवार गहरी चिंता में है। हालांकि डॉक्टरों का पैनल बराबर बच्ची पर नजर रखे है ताकि जरूरत पड़ने पर क्विक एंड फास्ट रिस्पांस दिया जा सके। वहीं पुलिस ने धारा 376 आईपीसी व पाक्सो एक्ट के तहत अभियुक्त अनिल कुमार निषाद पुत्र कंचन निषाद पर रिपोर्ट दर्ज उसे जेल भेज दिया।
बताते चलें कि मंगलवार की शाम ललौली थानाक्षेत्र के करैंहा गांव के कल्लू भगत का डेरा में रहने वाले अनिल निषाद ने पड़ोसी गांव की इस बच्ची के साथ दुष्कर्म किया था। बच्ची की चीख पुकार सुनकर ग्रामीणों ने दुष्कर्मी को पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया था। नाजुक हालत पर बच्ची को मंगलवार को जिला महिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
बुधवार को बच्ची की हालत स्थिर बनी रही। जिला महिला अस्पताल की सीएमएस डॉ. रेखा रानी ने बताया कि चार डॉक्टरों का पैनल इस केस को हैंडल कर रहा है। बुधवार की दोपहर अच्छा रिस्पांस समझ में आया है। इसके बावजूद पैनल को नजर सरखने को कहा गया है।