फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: मौरंग खनन का वीडियो बना रहे सिपाही से बदसलूकी

विज्ञापन
विज्ञापन
विजयीपुर। अवैध खनन करने वालों ने रविवार सुबह एक सिपाही से भी बदसलूकी की है। वीडियो बनाने पर मोबाइल छीन लिया। विरोध करने पर हाथापाई भी की। पीछे से पुलिस पहुंची तो गाड़ी देख माफिया भाग निकले। मौके से मिले माफिया की एक पोकलैंड मशीन, चार ट्रैक्टरों को सीज किया है। खनन गाजीपुर मौरंग खदान और मीनातारा गांव के बीच यमुना नदी में नाव से किया जा रहा है। मामले की जांच के लिए अधिकारी भी पहुंचे।
विज्ञापन

नदी की जलधारा से अवैध खनन के बाद नाव से मौरंग घाट किनारे पहुंचाने का वीडियो वायरल है। वीडियो करीब तीन दिन से सोशल मीडिया में प्रसारित हो रहा था। किशनपुर थाने में तैनात एक सिपाही रविवार को बिना वर्दी के अपनी बाइक से मौके पर पहुंचा। उसके पीछे थाने की चार पहिया गाड़ी से पुलिसकर्मी भी थे। सिपाही मौके पर पहुंच खनन का वीडियो बनाने लगा। खनन माफिया मौके पर पहुंचे और सिपाही से हाथापाई करने लगे। बदसलूकी करते हुए मोबाइल छीन लिया। पीछे से पुलिस की जीप देखकर पोकलैंड, ट्रैक्टर छोड़कर भाग निकले।
अवैध खनन की सूचना पर एसडीएम नंद प्रकाश मौर्य, सीओ डीसी मिश्र, खनिज अधिकारी राज रंजन पुलिस बल लेकर पहुंचे। जांच के दौरान अवैध मौरंग का खनन पाया। मौके पर एक पोकलैंड मशीन व चार ट्रैक्टर भी मिले। एसडीएम ने अवैध खनन की एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश किशनपुर पुलिस को दिए। इसके बाद पुलिस ने विवाद करने वाले माफिया के ठिकानों पर दबिश दी, लेकिन वहां कोई नहीं मिला। माफिया के घर के बाहर मौरंग का भंडारण मिला। माफिया ने पुलिस के करीबी के जरिए सिपाही का मोबाइल वापस कराया। एसडीएम एनपी मौर्या ने बताया कि पोकलैंड मशीन और चार ट्रैक्टर सीज कराए गए हैं। अवैध खनन करने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।
विज्ञापन

जिले में मौरंग खनन की जांच के लिए हाल ही में मंडलायुक्त प्रयागराज ने कुछ खदानों का औचक निरीक्षण किया था। मौके के हालात तो बिगड़े मिले, लेकिन जिले के अधिकारियों ने सबकुछ बराबर कर दिया। इसके बाद भी खदानों से लेकर कई जगहों पर अवैध खनन पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। खदानों से मौरंग ओवरलोडिंग का खुला खेल चल रहा है। प्रशासन और नियमों को ताक पर रखकर माफिया ने खुद की खदान बना डाली हैं। नाव से जलधारा में मौरंग निकाल रहे हैं और उसे किनारे पर जमा कर पोकलैंड से लोड कर रहे थे। अवैध खनन के खेल को ओवरलोड वाहनों पर कार्रवाई करके दबाया जा रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें