फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: टार्च की रोशनी में परिवार ने खोजा डूबी बेटी का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
अमौली। यमुना में नहाते समय डूबी किशोरी का शव भोर पहर परिवार ने टार्च की रोशनी में बहता देखकर बाहर निकाला। शव मिलने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

चांदपुर थाना क्षेत्र के गांव मवई निवासी रामराज की पुत्री पूनम (15) गांव के साथी बच्चों के साथ शनिवार को यमुना किनारे भैंस चराने गई थी। वह यमुना में नहाने लगी थी। इसी दौरान गहराई में चले जाने से डूब गई थी। गोताखोरों और ग्रामीणों के प्रयास के बावजूद रात में सफलता नहीं मिली थी। परिजन व रिश्तेदार यमुना के किनारे टार्च की रोशनी में रात में यमुना किनारे शव को खोजते रहे। पिता रामराज, भाई सुशील, संतराम, लवकुश भी खोजबीन कर रहे थे। भोर साढ़े चार बजे डूबने वाली जगह से तीन किलोमीटर दूर अवाजीपुर के पास नदी में टार्च की रोशनी में शव बहता परिजनों को दिखा। नजदीक शव आने पर परिजनों ने पहचान लिया। उन लोगों ने पूनम के शव को निकाला। शव मिलने की खबर प्रधान अनुज सिंह और पुलिस को दी। बेटी का शव मिलने से मां शिवकली बदहवास हो गई। बहन रिंकी, पिंकी, नीलम का भी हाल बेहाल है। प्रभारी निरीक्षक शेर सिंह राजपूत ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें