फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फुटबाल टूर्नामेंट में मिर्जापुर ने ओमनी क्लब को हराया

Fri, 30 Jan 2015 12:52 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, फतेहपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
राज्य स्तरीय फुटबाल टूर्नामेंट में खिलाड़ियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। राजकीय इंटर कालेज खेल मैदान में राज्य स्तरीय फुटबाल टूर्नामेंट का उद्घाटन वक्फ बोर्ड कारपोरेशन के डायरेक्टर राफे राना ने किया।
विज्ञापन


टूर्नामेंट का उद्घाटन मैच झांसी और लखनऊ टीम के बीच खेला गया। दोनों टीमें खेल के दौरान 1-1 से बराबरी पर रहीं। दोनों टीमों को अतिरिक्त समय दिया गया। उसमें भी टीमें बराबरी पर रहीं।

टूर्नामेंट का दूसरा मैच मिर्जापुर और फतेहपुर की ओमनी क्लब के बीच खेला गया। मिर्जापुर टीम ने ओमनी क्लब को 3-0 से शिकस्त दी।

बताया कि शुक्रवार को पहला मैच इलाहाबाद और लालगंज(रायबरेली) तथा दूसरा मैच लखनऊ और फतेहपुर टीम के बीच खेला जाएगा।

मैन आफ द मैच का पुरस्कार खिलाड़ियों को सभासद हाजी मोहम्मद रजा ने दिया। टूर्नामेंट के अध्यक्ष शेख एजाज अहमद,  शहरकाजी शहीदुल इस्लाम अब्दुल्ला, अनवारुल हसन, सेक्रेटरी, आसिफ जुबैर, आर्गनाइजर सेकेट्री अंसार अहमद, सईदुल हसन नकवी, अनीस, सुनील सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें