गाजीपुर। क्षेत्र के गम्हरी स्थित पाथामाई मंदिर परिसर में जनकल्याण एवं जन जागरूकता शिविर के दौरान जिले के प्रभारी मंत्री अजीत पाल सिंह रविवार रात पहुंचे और प्रवास किया। इस दौरान अयाह शाह विधायक विकास गुप्ता ने उनका माल्यार्पण कर स्वागत किया। प्रभारी मंत्री ने जनहित की योजनाओं पर विस्तार से प्रकाश डाला।
कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष अन्नू श्रीवास्तव ने कहा कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में विकास कार्यों के लिए कभी धन की कमी नहीं रही। अयाह शाह विधायक ने भी जनकल्याणकारी योजनाओं पर चर्चा की। इस मौके पर डीएम निधि गुप्ता वत्स, एसपी अभिमन्यु मांगलिक, रवींद्र पाल, रामप्रताप गौतम, सिद्धनाथ और सुरेश परमार मौजूद रहे।
जनहित की योजनाओं की दी जानकारी
फतेहपुर। जनकल्याण शिविर एवं विकसित संकल्प सम्मेलन के दूसरे दिन सोमवार को विभिन्न विभागों ने स्टाॅल लगाकर योजनाओं की लोगों को जानकारी दी। विजयीपुर ब्लॉक परिसर में लगे शिविर का उद्देश्य आमजन को सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी देना है। इस मौके पर पशुधन मंत्री कृष्णा पासवान, खंड विकास अधिकारी जयप्रकाश, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि आदित्य त्रिवेदी, पशु चिकित्सा अधिकारी देवेंद्र, शिवेश त्रिपाठी मौजूद रहे।
सरकार का लक्ष्य अंतिम व्यक्ति तक विकास
खागा। केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में ऐरायां ब्लॉक परिसर में आयोजित शिविर में प्रदेश की राज्यमंत्री कृष्णा पासवान ने केंद्र की जनकल्याणकारी योजनाओं और उपलब्धियों की जानकारी दी। ग्रामीणों ने योजनाओं को लेकर सुझाव भी दिए। इस दौरान खंड विकास अधिकारी अशोक सिंह, ब्लॉक प्रमुख अनुज प्रताप सिंह, अविनाश द्विवेदी, विमलेश, अवधेश मिश्रा और अर्पण अग्रवाल मौजूद रहे।
ब्लाॅक प्रमुख प्रतिनिधि ने देखे स्टाॅल
हथगाम। आकांक्षी ब्लॉक हथगाम में जन कल्याण शिविर एवं विकसित भारत संकल्प सम्मेलन के दूसरे दिन ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि मनभावन शास्त्री ने स्टाॅलों का निरीक्षण किया। इस मौके पर एडीओ पंचायत अनुपम शर्मा, एडीओ सांख्यिकी श्रवण शुक्ल, एडीओ समाज कल्याण महेंद्र सिंह, प्रधान खतीब अहमद आदि मौजूद रहे।
फोटो-29-किसानों से बातचीत करती करती राज्यमंत्री कृष्णा पासवान। संवाद
फोटो-29-किसानों से बातचीत करती करती राज्यमंत्री कृष्णा पासवान। संवाद