फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्रीय राज्यमंत्री ने मासूम बच्चों को दी सांत्वना, खाता खुलवाकर की 2100 रुपये की मदद

विज्ञापन
नरौली गांव में रितेश व आकाश के पास बैठी केंद्रीय राज्य मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति - फोटो : FATEHPUR
विज्ञापन
किशनपुर में जिले की सांसद व केंद्रीय राज्यमंत्री साध्वी निरंजन ज्योति शुक्रवार को नरौली गांव पहुंचीं। उन्होंने 27 जुलाई को हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर मरने वाले उमेश और रन्नो के परिजनों से मुलाकात की। मासूम बच्चों रितेश (10) व आकाश (6) को सांत्वना दी। परिवार को 2100 रुपये दिए। पास के सरौली गांव की बीओबी शाखा में बच्चों के खाते खुलवाए।
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने कहा कि परिवार को पूरा मुआवजा दिलाया जाएगा और किसी तरह की कमी महसूस नहीं होने दी जाएगी। इसके बाद उन्होंने क्षेत्रीय मंडल अध्यक्ष भाजपा हिमांशू त्रिपाठी को बच्चों के खाते खुलवाने के लिए कहा। शाम तक बच्चों के खाते खुल गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें