नरौली गांव में रितेश व आकाश के पास बैठी केंद्रीय राज्य मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति
- फोटो : FATEHPUR
किशनपुर में जिले की सांसद व केंद्रीय राज्यमंत्री साध्वी निरंजन ज्योति शुक्रवार को नरौली गांव पहुंचीं। उन्होंने 27 जुलाई को हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर मरने वाले उमेश और रन्नो के परिजनों से मुलाकात की। मासूम बच्चों रितेश (10) व आकाश (6) को सांत्वना दी। परिवार को 2100 रुपये दिए। पास के सरौली गांव की बीओबी शाखा में बच्चों के खाते खुलवाए।
केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने कहा कि परिवार को पूरा मुआवजा दिलाया जाएगा और किसी तरह की कमी महसूस नहीं होने दी जाएगी। इसके बाद उन्होंने क्षेत्रीय मंडल अध्यक्ष भाजपा हिमांशू त्रिपाठी को बच्चों के खाते खुलवाने के लिए कहा। शाम तक बच्चों के खाते खुल गए।