फाइल फोटो-28-सुशील कुमार। स्रोत: परिजन
गाजीपुर। थाना क्षेत्र के सामियाना गांव में बृहस्पतिवार सुबह घर में इन्वर्टर का प्लग लगाते समय करंट की चपेट में आने से मीटर रीडर सुशील कुमार (25) की मौत हो गई।
चचेरे भाई अन्नू ने बताया कि सुशील गाजीपुर उपकेंद्र में करीब 10 वर्ष से मीटर रीडिंग का काम करते थे। घर का इन्वर्टर खराब था। वह उसे ठीक करते समय प्लग लगा रहे थे, तभी करंट की चपेट में आ गए। परिजन उन्हें गंभीर हालत में सीएचसी ले गए। यहां से मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। मेडिकल कॉलेज में डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। थानाध्यक्ष विनोद कुमार ने बताया कि करंट लगने से मीटर रीडर की मौत की जानकारी मिली है।