अमौली। कारागार राज्यमंत्री जयकुमार सिंह जैकी ने बुधवार को लखनऊ में स्वास्थ्य मंत्री जयप्रताप सिंह से मुलाकात की और सीएचसी में डॉक्टरों की नियुक्ति की मांग करते हुए ज्ञापन दिया।
अमर उजाला ने दो जुलाई के अंक में अमौली सीएचसी में डॉक्टरों की कमी का मुद्दा उठाते हुए खबर प्रकाशित की थी। यह सीएचसी कारागार राज्यमंत्री के निर्वाचन क्षेत्र में स्थित है। बुधवार को कारागार राज्यमंत्री ने लखनऊ में स्वास्थ्य मंत्री से मिलकर सीएचसी के लिए चिकित्सकों की तैनाती किए जाने की मांग की। राज्यमंत्री ने बताया कि स्वास्थ्य मंत्री ने जल्द ही सीएचसी में डॉक्टर नियुक्त करने का भरोसा दिया है।