फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: पारा 44 के पार, हीट स्ट्रोक का खतरा बढ़ा

Mon, 27 May 2024 01:41 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। रविवार इस मौसम में अब तक का सबसे गरम दिन रहा। तापमान 44 डिग्री सेल्सियस पार करने से लोग परेशान रहे। न्यूनतम तापमान भी 31 डिग्री सेल्यिस पहुंच चुका है। ऐसे में हीट स्ट्रोक का खतरा बढ़ गया है। गर्मी से लोग कराह उठे हैं। गर्मी को देखते हुए प्रशासन ने एलर्ट जारी कर दिया है।
विज्ञापन

शनिवार से नौतपा शुरू होते ही गर्मी ने रंग दिखाने शुरू कर दिया है। रविवार को अधिकतम पारा 44 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम पारा 31 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। उमस भरी भीषण गर्मी का असर सड़कों पर भी दिखा। सुबह 11 बजे के बाद सड़कों में आने जाने वालों की संख्या घटने लगी और दोपहर होते ही सड़कें सूनी पड़ गईं। इस दौरान यदा कदा लोग ही आते दिखाई पड़े। ई-रिक्शों की संख्या बहुत कम दिखी। शाम तीन बजे के बाद सड़कों पर चहल पहल शुरू हुई। बाजारों में सुबह 11 बजे से शाम तीन बजे तक सन्नाटा पसरा रहा।
विज्ञापन

.........................
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें