फोटो-05- खागा तहसील में प्रदर्शन करते उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारी। संवाद
किशनपुर। उप्र उद्योग व्यापार मंडल ने दो हजार रुपये से अधिक के यूपीआई लेनदेन पर प्रस्तावित 0.4 फीसदी मर्चेंट डिस्काउंट रेट (एमडीआर) शुल्क का विरोध किया। शनिवार को संगठन ने प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम अश्वनी कुमार पांडेय को सौंपकर शुल्क न लगाने की मांग की।
व्यापार मंडल ने कहा कि यह शुल्क छोटे और मध्यम व्यापारियों पर आर्थिक बोझ बढ़ाएगा, जिससे लागत बढ़ सकती है। उन्होंने डिजिटल भुगतान के लिए विशेष योजना मांगी। संगठन ने नई व्यवस्था लागू करने से पहले व्यापक अध्ययन और आरबीआई, एनपीसीआई व व्यापारी संगठनों से स्थायी विचार-विमर्श की मांग की।
पदाधिकारियों ने यूपीआई को डिजिटल अर्थव्यवस्था की उपलब्धि बताया। उन्होंने कहा कि इसे सस्ता और सरल बनाए रखना जरूरी है ताकि छोटे कारोबारियों के हित प्रभावित न हों। इस मौके पर जिलाध्यक्ष राजेंद्र मिश्रा, जिला महामंत्री दयाशंकर गुप्ता, कोषाध्यक्ष कुंवारे सिंह, चेयरमैन बिंदा प्रसाद अग्रहरी सहित किशनपुर के व्यापारी मौजूद रहे।
फोटो-05- खागा तहसील में प्रदर्शन करते उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारी। संवाद