फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: नवरात्र में मंदिरों की सुरक्षा बढ़ाने को एसडीएम को ज्ञापन सौंपा

विज्ञापन
विज्ञापन
खागा। शारदीय नवरात्र के मद्देनजर विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल ने शनिवार को एसडीएम अश्वनी कुमार पांडेय को ज्ञापन सौंपा। इसमें देवी मंदिरों और धार्मिक आयोजन स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने तथा पर्याप्त पुलिस तैनात करने की मांग की गई। संगठन ने ऐरायां, हथगाम, धाता, हसवा और विजयीपुर ब्लॉक के मंदिरों में निगरानी की अपील की।
विज्ञापन

ज्ञापन में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए दर्शन-पूजन, मेले, दुकानों की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया। डीजे, डांडिया और गरबा कार्यक्रमों के लिए आवश्यक निर्देश जारी करने की भी मांग की गई। पदाधिकारियों ने धार्मिक आयोजनों में बाहरी व्यक्तियों की जांच, मंदिरों के आसपास सीसीटीवी निगरानी और नियमित पुलिस गश्त की मांग उठाई।
संवेदनशील स्थानों पर विशेष सुरक्षा तथा संदिग्ध गतिविधि पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा। नवरात्र के दौरान संबंधित क्षेत्रों में मांस और अंडे की दुकानें बंद रखने की भी मांग की गई।
विज्ञापन

संगठन ने शांतिपूर्ण धार्मिक कार्यक्रम संपन्न कराने में प्रशासन और पुलिस को सहयोग का आश्वासन दिया। इस दौरान विहिप जिलाध्यक्ष डॉ. अजय गुप्ता, नरेश चंद्र, राजू सोनकर, रोहित दीक्षित, रितेश सोनी और वैभव गुप्ता सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें