फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: ड्रग इंस्पेक्टर के आने की सूचना पर मेडिकल स्टोर हुए बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
बिंदकी। कस्बे में ड्रग इंस्पेक्टर के आने की सूचना पर कई मेडिकल स्टोर के शटर बंद हो गए। टीम ने कस्बे के कुछ मेडिकल स्टोर की जांच पड़ताल की।
विज्ञापन

बुधवार को ड्रग इंस्पेक्टर संजय दत्त, एक्साइज इंस्पेक्टर मनोज कुमार के साथ कस्बे के मेडिकल स्टोर की जांच पड़ताल करने पहुंचे। विभाग से ही टीम की सूचना मिलने पर सरकारी अस्पताल के आसपास स्थित मेडिकल स्टोर संचालकों ने धड़ाधड़ अपनी-अपनी दुकानों के शटर गिरा दिए। अधिकारियों ने कस्बे के सरकारी अस्पताल के बगल में स्थित चेतन मेडिकल स्टोर, ललौली रोड स्थित उत्तम मेडिकल स्टोर और पल्स मेडिकल स्टोर समेत पांच मेडिकल स्टोर की जांच की। इनमें कोई कमी नहीं मिली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें