फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: अस्पतालों में 24 घंटे मिलेगी चिकित्सा सुविधा, डॉक्टरों की छुट्टियां निरस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। दिवाली और छठ पूजा समेत आगामी त्योहारों के दौरान स्वास्थ्य सेवाएं निर्बाध बनाए रखने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने कमर कस ली है। सीएमओ ने जिले की सभी चिकित्सा इकाइयों को 24 घंटे सेवाएं संचालित रखने के निर्देश दिए हैं। चिकित्सकों और पैरामेडिकल कर्मचारियों के बिना अनुमति मुख्यालय छोड़ने और अवकाश लेने पर रोक लगा दी गई है।
विज्ञापन

त्योहारों के दौरान आतिशबाजी, आग लगने और अन्य हादसों की आशंका को देखते हुए अस्पतालों में आपातकालीन व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के निर्देश दिए गए हैं। सभी चिकित्सा इकाइयों में बिजली, स्वच्छ पेयजल और अन्य जरूरी सुविधाएं सुनिश्चित की जाएंगी। मरीजों की सहायता के लिए अस्पतालों में कंट्रोल रूम स्थापित किए जाएंगे। इनके नोडल अधिकारियों के मोबाइल नंबर प्रशासन, पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की संबंधित इकाइयों को उपलब्ध कराए जाएंगे।
सीएचसी और पीएचसी में चिकित्सकों तथा कर्मचारियों का ड्यूटी रोस्टर तैयार किया जाएगा। जिला अस्पताल में आपात स्थिति से निपटने के लिए बेड आरक्षित रहेंगे। 108 और एएलएस एंबुलेंस को सक्रिय रखने के साथ संवेदनशील स्थानों पर जरूरत के अनुसार तैनात किया जाएगा। अस्पतालों में जीवनरक्षक दवाओं और आवश्यक उपकरणों की उपलब्धता भी सुनिश्चित होगी।
विज्ञापन

आतिशबाजी से झुलसने वाले मरीजों के उपचार के लिए बर्न सेंटर और बर्न केयर की व्यवस्था दुरुस्त रखने को कहा गया है। पैरासिटामोल, ओआरएस, एंटी-एलर्जिक, एंटी-इमेटिक, एंटीबायोटिक मरहम, रुई, बैंडेज, स्प्लिंट और आईवी फ्लुइड का पर्याप्त स्टॉक रखा जाएगा। इसके अलावा ऑक्सीजन कंसंट्रेटर, सिलिंडर और पैथोलॉजी जांच सेवाएं भी 24 घंटे उपलब्ध रहेंगी।
राजपत्रित अवकाश के बाद ओपीडी में मरीजों की संभावित भीड़ को देखते हुए माइक्रोप्लान तैयार किया गया है। मरीजों को अनावश्यक रूप से रेफर नहीं किया जाएगा। रेफर करना जरूरी होने पर पहले प्राथमिक उपचार देकर उनकी स्थिति स्थिर की जाएगी। इसके बाद एंबुलेंस से उच्च चिकित्सा केंद्र भेजा जाएगा।
-
आपात स्थिति में इन नंबरों पर करें संपर्क :
एंबुलेंस सेवा : 108 और 102
कंट्रोल रूम, सीएमओ कार्यालय : 8707723308, 8005192654
-
त्योहारों के दौरान मरीजों को किसी तरह की असुविधा नहीं होने दी जाएगी। शासन के निर्देशों का कड़ाई से पालन कराया जाएगा। लापरवाही मिलने पर संबंधित चिकित्सा इकाई के प्रभारी की व्यक्तिगत जिम्मेदारी तय होगी।
विज्ञापन

- डॉ. यूबी सिंह, सीएमओ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें