फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: हादसा))बांदा-टांडा हाईवे पर कंटेनर से टकराई बाइक, मैकेनिक की मौत

विज्ञापन
फोटो-22-फतेहपुर:- पतहापुर गांव मोड़ के पास हुए हादसे के दौरान कंटेनर से ​भिड़ी बाइक। संवाद
विज्ञापन
हुसैनगंज। बांदा-टांडा हाईवे पर पतहापुर मोड़ के पास शनिवार सुबह बाइक अनियंत्रित होकर सामने से आ रहे कंटेनर से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार मैकेनिक की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

दुर्घटना के बाद कंटेनर चालक वाहन छोड़कर भाग गया। करीब आधे घंटे बाद पुलिस पहुंची। इस बीच ग्रामीणों और परिजन की भीड़ जुटने से हाईवे पर जाम लग गया। पुलिस का दावा है कि बाइक सवार हेलमेट नहीं पहने था।
थाना क्षेत्र के गनेशपुर निवासी सर्वेश पासवान (32) मवई चौराहे पर बाइक का गैराज चलाते थे। शनिवार सुबह करीब आठ बजे वह बाइक से सामान लेने घर से निकले थे। करीब 8:30 बजे पतहापुर मोड़ के पास उनकी बाइक अनियंत्रित हो गई।
विज्ञापन

स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि बाइक अपनी दिशा छोड़कर सड़क की दूसरी ओर पहुंच गई और सामने से आ रहे कंटेनर से भिड़ गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि सर्वेश ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद चालक कंटेनर छोड़कर भाग निकला।
जानकारी मिलते ही परिजन और ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंच गए। करीब नौ बजे पुलिस मौके पर पहुंची। प्रभारी निरीक्षक तारकेश्वर राय ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस रवाना हो गई थी। चालक की तलाश की जा रही है।


एक घंटे जाम में फंसी रहीं स्कूली बसें
हादसे के बाद कंटेनर सड़क पर तिरछा खड़ा हो गया, जिससे भारी वाहनों का निकलना मुश्किल हो गया। बाइक और छोटी कारें ही किसी तरह निकल पा रही थीं। सुबह का समय होने के कारण विभिन्न स्कूलों की बसें बच्चों को लेने और छोड़ने जा रही थीं। कस्बे के दो कॉलेजों की पांच बसें करीब एक घंटे तक जाम में फंसी रहीं। कुछ छात्रों को दूसरी बसों के जरिये कॉलेज पहुंचाया गया।

फोटो-22-फतेहपुर:- पतहापुर गांव मोड़ के पास हुए हादसे के दौरान कंटेनर से भिड़ी बाइक। संवाद

फोटो-22-फतेहपुर:- पतहापुर गांव मोड़ के पास हुए हादसे के दौरान कंटेनर से भिड़ी बाइक। संवाद

फोटो-22-फतेहपुर:- पतहापुर गांव मोड़ के पास हुए हादसे के दौरान कंटेनर से भिड़ी बाइक। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें