गाजीपुर। बारिश के दौरान गुरुवार शाम बिजली गिरने से किसान की मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस और राजस्व कर्मी मौके पर पहुंचे।
थाना क्षेत्र के सामियाना गांव निवासी जगतपाल (56) शाम को खेत देखभाल गए थे। घर लौटते समय बारिश होने लगी। तभी खेत किनारे खड़े हो गए। बारिश के दौरान बिजली गिरने से उनकी मौत हो गई। सूचना पर परिजन दौड़कर खेत पहुंचे।
मृतक की पत्नी सरोज व बेटों बृजेश, विजय, वीरेंद्र का रो-रोकर बुरा हाल है। थानाध्यक्ष आनंद पाल सिंह ने बताश कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
इसी क्रम में शाम 4.30 बजे बिजली गिरने से मथैय्यापुर थाना हुसैनगंज की चकशीला (55) की मौत हो गई। वह खेत गई हुई थी। सूचना पर नाएब तहसीलदार विकास पांडेय मौके पर पहुंचे।
दोनों मृतकों के परिजनों को दैवीय आपदा में आकाशीय बिजली गिरने से मौत पर चार-चार लाख का मुआवजा दिया जाएगा।