फतेहपुर। मकान के विवाद में गृहस्वामी पर रिवाल्वर तानकर मारापीटा की गई। घर में ताला डाल दिया गया। पुलिस ने पिता-पुत्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
किशनपुर थाना क्षेत्र के नरैनी गांव निवासी प्रमोद कुमार ने बताया कि वह घर में ताला लगाकर निमंत्रण पर गया था। वह 18 जुुलाई की रात लौटकर आए तो दूसरा ताला बंद था।
जानकारी पर पता चला कि राकेश कुमार उर्फ दीपू और उसके पुत्र रीपू ने ताला बंद किया है। उसने घर में ताला बंद किए जाने का विरोध किया।
तभी राकेश ने लाइसेंसी रिवाल्वर और रीपू के हाथ में डंडा लेकर आ गए।
रिवाल्वर तानकर दोनों ने मारपीट शुरू कर दी।
शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी देकर चले गए। 112 नंबर पर घटना की सूचना दी। घर की काफी संपत्ति तोड़फोड़ कर आरोपियों ने क्षतिग्रस्त की है। प्रभारी निरीक्षक संजय तिवारी ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।