फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्मी से अन्य दिनों की अपेक्षा राहत, पारा लुढ़का

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। तेज गर्मी व धूप से शनिवार को कुछ मिली। दिन में बदली छाई रही। अधिकतम तापमान में दो और न्यूनतम में एक डिग्री सेल्सियस की कमी रिकार्ड की गई है।
विज्ञापन

माह की शुरुआत से ही तेज धूप और लू के थपेड़ों ने लोगों को बेहाल कर रखा था। शनिवार को जरूर गर्मी से राहत मिली। सुबह धूप तो निकली, पर गर्म हवाओं का असर कम रहा, जिससे चिलचिलाती गर्मी से लोगों ने कुछ राहत महसूस की।
हवा की गति 10 किमी प्रति घंटा रही, लेकिन रोजाना की तरह गर्म हवाएं नहीं चली। अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
वहीं न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहा। शहर के पटेल नगर, आईटीआई रोड, वर्मा चौराहा, चौक बाजार, राधानगर, बाकरगंज, लाला बाजार सहित कस्बों व ग्रामीण क्षेत्रों में बाकी दिनों के मुकाबले दोपहर में चहलकदमी अधिक रही।
विज्ञापन

कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम विशेषज्ञ वशीम खान ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के कारण जलवायु परिवर्तन हो रहा है। पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से आसमान में हल्की बदली रहेगी, जिससे तापमान में मामूली गिरावट की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें