फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक मीटर बढ़ा यमुना नदी का जलस्तर

विज्ञापन
यमुना का बढ़ा जल स्तर। संवाद - फोटो : FATEHPUR
विज्ञापन
फतेहपुर। जिले के विभिन्न क्षेत्रों में हो रही बारिश के चलते यमुना नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। सिंचाई विभाग के बाढ़ नियंत्रण की रिपोर्ट के अनुसार पिछले 24 घंटे में यमुना का जलस्तर एक मीटर बढ़ा है। यमुना नदी का पानी अभी और बढ़ने की आशंका है। हालांकि चेतावनी बिंदु से काफी नीचे है।
विज्ञापन

बाढ़ की आशंका के चलते यमुना पट्टी के किनारे बसे गांवों के बाशिंदों में दहशत है। कई जगहों पर यमुना किनारे की सब्जी की फसलें डूब गई है। बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के गांवों के ग्रामीणों को ऊंचाई वाले स्थान पर रहने के निर्देश दिए गए हैं।
प्रशासन ने लोगों से यमुना नदी से दूर रहने की अपील की है। यमुना नदी की बाढ़ राहत चौकियों को अलर्ट किया गया है। फिलहाल अभी यमुना नदी का जलस्तर चेतावनी बिंदु से छह मीटर नीचे है। इसके बाद भी आसपास रहने वाले लोगों के चेहरों पर बाढ़ का खौफ साफ नजर आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

खतरे का निशान--100 मीटर... चेतावनी बिंदु-- 99 मीटर
दिनांक--- जलस्तर
24 जुलाई--- 89.01
25 जुलाई--- 90.15
26 जुलाई--- 90.85
27 जुलाई--- 91.64
28 जुलाई--- 92.64
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें