पुलिस हिरासत में फरार कैदी संदीप सिंह उर्फ मार्शल। संवाद
- फोटो : FATEHPUR
चौडगरा। पैरोल पर छूटे सजायाफ्ता कैदी को पुलिस ने दो बमों के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा है। पकड़े गया कैदी पैरोल समाप्त होने के बाद भी कोर्ट में हाजिर नहीं हो रहा था।
कल्यानपुर थाना क्षेत्र के कोरसम गांव निवासी संदीप सिंह उर्फ मार्शल कल्यानपुर थाने का टॉप टेन अपराधी है। वह सजायाफ्ता अपराधी है। कोरोना काल में वह पैरोल पर गांव आया था। उसकी पैरोल 15 मार्च को खत्म हो गई थी। उसे कोर्ट में पेश होना था, लेकिन वह हाजिर नहीं हो रहा था।
पुलिस ने कई बार गिरफ्तारी का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली। मुखबिर की सूचना पर गुरुवार को खजुहा रोड स्थिति नहर के पास गुरुवार संदीप उर्फ मार्शल को चौकी इंचार्ज चौडगरा धीरेंद्र पांडेय ने गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से तलाशी में दो बम मिले।
उसके खिलाफ विस्फोटक अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज करके पुलिस ने जेल भेज दिया। इसके पहले पैरोल पर छूटे संतोष कुमार उर्फ कल्लू निवासी रेवाड़ी बुजुर्ग, टिर्रू निवासी मौहार, धर्मराज यादव निवासी लक्ष्मणपुर, शिवकंठ निवासी दूधी कगार, गयाप्रसाद निवासी चखेड़ी मलवां को भी पुलिस गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। प्रभारी निरीक्षक शेर सिंह राजपूत ने बताया कि आरोपी संदीप शातिर किस्म का है। उसे पर आठ मुकदमे पहले से दर्ज हैं।