-शिकायत के बाद खनिज विभाग ने एक डंपिंग प्वाइंट सीज किया
फोटो-21-सड़क किनारे डंप मौरंग। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
फतेहपुर। सड़कों के किनारे अवैध मौरंग डंप हो रही है। पूरा शहर मौरंग से पटा पड़ा है। इससे लोगों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। मौरंग धीरे-धीरे सड़कों पर फैल जाती है और वाहन चालक फिसलकर गिर जाते हैं। गुरुवार को ऐसी ही एक शिकायत के बाद अवैध डंपिंग प्वाइंट पर कार्रवाई की गई। तांबेश्वर मंदिर के पास डंपिंग प्वाइंट को खनिज विभाग ने सील कर दिया है।
खनिज अधिकारी सौरभ गुप्ता ने बताया कि जिले में 42 डंपिंग प्वाइंट को परमीशन दी गई है। इनके अलावा 100 घन मीटर से कम वाले सैकड़ों डंपिंग प्वाइंट हैं, जिन्हें ऑनलाइन आवेदन देने के बाद स्वत: ही परमिशन मिल जाती है। ऐसे ही कुछ लोग सड़क किनारे मौरंग डंप करते हैं। उन्हें चिह्नित किया जा रहा है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। जुलाई माह में कई अवैध डंपिंग सीज कर 10 लाख रुपये जमा कराए गए हैं।
.................
फोटो-28- रवींद्र
पीड़ित रविंद्र ने बताया कि तांबेश्वर मंदिर के पास सड़क पर एक डंपिंग प्वाइंट है। यहां कई ट्रक मौरंग डंप है। यह सड़क में बीचो-बीच फैल गई है। मौके से गुजरते समय वह गिर गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। पूरे शहर में कई ऐसे डंपिंग प्वाइंट हैं, जहां लोग हादसों का शिकार हो रहे हैं।
...................
फोटो-29- विनय श्रीवास्तव
आदर्शनगर निवासी विनय श्रीवास्तव ने बताया कि उनके क्षेत्र में भी कई जगह मौरंग डंप है, जो सड़क के बीच में फैल गई है। फरवरी में उनके पिता स्कूटर से कहीं जा रहे थे। मौरंग में उनकी स्कूटी फिसलकर गिर गई और वह हादसे का शिकार हो गए।
......................
सड़क किनारे डंपिग का क्या है नियम
सड़क किनारे डंप मौरंग 24 घंटे के भीतर हटाने का नियम है। ऐसा न करने पर नगर पालिका उसे हटाने और मौरंग का ढेर लगाने वाले पर कार्रवाई कर सकती है। इसलिए 24 घंटे के भीतर मौरंग डंपिंग का उचित प्रबंधन करना जरूरी है, जिससे किसी भी तरह के हादसों से बचा जा सके।