अमौली क्रिकेट प्रीमियर लीग के फाइनल मुकाबले में बिंदकी क्रिकेट क्लब ने जीत हासिल की। गुड़ाइनपुर क्रिकेट क्लब पर बिंदकी के बल्लेबाज भारी पड़े। बिंदकी ने बल्लेबाजी करते हुए 201 रन का लक्ष्य दिया।
जिसका पीछा करते हुए गुड़ाइनपुर क्रिकेट क्लब की पूरी टीम 128 रन पर सिमट गई। फाइनल मुकाबले का मैन ऑफ द मैच रिजवान को दिया गया। जिन्होंने बल्लेबाजी पर करामात दिखाने के साथ गेंदबाजी में जलवा बिखेरा।
बल्देव गिरि इंटर कालेज के मैदान में रविवार हुए निर्णायक मुकाबले में बिंदकी के बल्लेबाजों ने गुड़ाइनपुर के सामने नौ विकेट खोकर 20 ओवर के मैच में 207 रन का लक्ष्य रखा। गुड़ाइनपुर की तरफ से अभिषेक ने चार विकेट लिए। गुड़ाइनपुर की टीम नौ विकेट पर 128 रन बना सकी। बिंदकी के रशादा, राहुल और रिजवान ने दो-दो विकेट झटके।
मैन ऑफ द सीरीज का खिताब गुड़ाइनपुर क्रिकेट क्लब के अभिषेक झुनझुन को मिला। जिन्होंने पूरे टूर्नामेंट में 128 रन का स्कोर देने के साथ 12 विकेट भी लिए। सूबे के कारागार राज्यमंत्री जय कुमार सिंह जैकी ने विजेता टीम को नौ हजार एक सौ और उप विजेता टीम को इक्कायवन सौ रुपये की चेक भेंट की। इस मौके पर रजत प्रताप विजय शर्मा, सोनू शर्मा, सचिन सिंह, विजय सिंह उमेश त्रिवेदी भी मौजूद रहे।