फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: मास्टर प्लान को राज्य सरकार से मिली मंजूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। शहर के सुनियोजित विकास के लिए मास्टर प्लान (महायोजना 2031) को राज्य सरकार से मंजूरी मिल गई है। बांदा-सागर रोड, लखनऊ और भिटौरा बाईपास तीन क्षेत्रों को विकसित किया जाएगा। यहां पर स्वास्थ्य, शिक्षा, सुरक्षा, मनोरंजन, पार्क, सड़क, परिवहन समेत सभी जरूरी सुविधाएं चंद कदम पर उपलब्ध होंगी। ये परिकल्पना जमीन पर प्लान के मुताबिक साकार हुई तो क्षेत्र में बनने वाली काॅलोनी शहर की पहली सबसे व्यवस्थित काॅलोनी होगी।
विज्ञापन

मास्टर प्लान के तहत नगरीय आवासीय क्षेत्र में 10 गांवों को जोड़ा गया है। इनमें सरायजगत, बेरूई, मिट्ठनपुर, विरहीमपुर, बीबीपुर, सदानंदपुर, मऊ, बख्सपुर, खांबापुर, अस्वी बाजयाफ्ती शामिल हैं। इससे नगर का कुल क्षेत्रफल बढ़कर 1930 हेक्टेयर हो गया है। इसी आवासीय क्षेत्र में 200.13 हेक्टेयर में एकीकृत टाउनशिप तैयार करने की योजना है। इसमें अस्पताल, शॉपिंग सेंटर, स्कूल, परिवहन, बड़े खुले स्थान, उद्यान, खेल के मैदान समेत सभी सुविधाएं उपलब्ध होंगी। इसमें बच्चों, बुजुर्ग, महिला सभी वर्ग की सुविधाओं का भी ध्यान रखा गया है। यहां निवासरत लगभग 60 हजार लोगों को रोजमर्रा से जुड़ी हर सुविधाएं आसानी से उपलब्ध होंगी। टाउनशिप की परिकल्पना वन-स्टॉप शॉप की तरह तैयार की गई है। मास्टर प्लान-2001 के तहत आवासीय क्षेत्रफल 710.32 हेक्टेयर था, वहीं मास्टर प्लान-2031 में 1200 हेक्टेयर से अधिक क्षेत्रफल होगा।
इसके साथ ही तीनों हाईवे में यातायात सुगम होने से उद्योग लगाने में उद्यमी रूचि दिखाएंगे। उद्योग लगने से रोजगार के अवसर खुलेंगे और यातायात भी बढ़ेगा। इसे देखते हुए दो तरह के कॉरिडोर बनाने की योजना है। इसमें एक हाईवे किनारे फ्रेट कॉरिडोर बनाया जाएगा। यह एक तरीके से ट्रांसपोर्ट नगर जैसा होगा। यहां पर बड़ी मात्रा में माल रखने के लिए गोदाम होंगे। ट्रांसपोर्टरों को यहां माल उतारने और ले जाने दोनों की सुविधा मिलेगी। वहीं, हाईवे पर फैसिलिटी कॉरिडोर भी बनाए जाएंगे। इसमें खाने, रहने, यातायात से जुड़े साधन, दुकानें व पेट्रोल पंप की सुविधा दी जाएगी। आवास और उद्योग के साथ पर्यावरण को शुद्ध रखने के लिए पार्क बनाने के साथ बड़े क्षेत्रफल में पौधरोपण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें