फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोबर से बजबजाती नालियां मसवानी वार्ड की पहचान

विज्ञापन
विज्ञापन
वार्ड नंबर 15 मसवानी में सिद्धपीठ कालिकन मंदिर होने के बावजूद गंदगी से पटा है। आबादी के मध्य दुधारू पशुओं के चट्टे गंदगी की समस्या को बढ़ावा दे रहे हैं। शहर का विकसित वार्ड होने के बावजूद लोगों को गोबर से बजबजाती नालियों की दुर्गंध भरे वातावरण में जीने को मजबूर होना पड़ रहा है। गंदगी के कारण मच्छरों की भरमार है। हाल में बसी आबादी की सड़कें अभी कच्ची हैं। निबहरा को जाने वाला सीसी रोड जर्जर है। वार्ड के विकास के दावों की हकीकत से लोगों को वाकिफ कराने के लिए अमर उजाला सीरीज चला रहा है। इस बार वार्ड नंबर 15 मसवानी की दुर्दशा से रूबरू करा रहे हैं।
विज्ञापन

मसवानी वार्ड मुख्य शहर के उत्तर पश्चिम का हिस्सा है। इसमें मसवानी, निबहरा, कालिकन कुटी और अयोध्या कुटी मोहल्ले शामिल हैं। वैसे तो यह वार्ड काफी हद तक विकसित हो चुका है। ज्यादातर सीसी सड़कें और मार्ग प्रकाश व्यवस्था ठीक ठाक है, लेकिन आबादी के मध्य में दुधारू पशुओं के चट्टे परेशानी के सबब बने हैं। चट्टा मालिक खाली प्लाटों में गोबर डंप कर रहे हैं। पशुओं को धोने से निकलने वाला गंदगी नालियों में बहाई जा रही है, जिससे यहां की नालियों की स्थिति बहुत ही खराब है। गोबर की दुर्गंध के कारण लोगों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें