फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: तीन तलाक की धमकी देकर विवाहिता को पुत्री समेत घर से निकाला

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। तीन तलाक की धमकी देकर ससुरालियों ने विवाहिता को दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर पुत्री समेत घर से निकाल दिया। पुलिस ने पति समेत चार ससुरालियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

जहानाबाद थाना क्षेत्र के काजीटोला मोहल्ला निवासी रईस की पुत्री फिजा ने बताया कि उसकी शादी 27 अक्तूबर 2022 को बुढ़वा का निवासी मोहम्मद वारिस के साथ हुई थी। शादी के बाद पति, जेठानी शबाना, जेठ अफजाल, ससुर वहाब दहेज में दो लाख रुपये और बाइक की मांग करने लगे।
मांग पूरी करने में असमर्थता जताने पर पीटा और धमकी दी। उसे पुत्री समेत घर से निकाल दिया। दहेज की मांग पूरी न होने पर तीन तलाक की धमकी दी। प्रभारी निरीक्षक अमित सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज किया गया है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें