फतेहपुर जिले में खागा कोतवाली क्षेत्र के बहलोलपुर ऐलई गांव स्थित घर पर विवाहिता ने सोमवार की सुबह फंदा लगाकर जान दे दी। परिजन आत्महत्या का कारण नहीं बता सके हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
बहलोलपुर ऐलई गांव के रामसुमेर ने पुलिस को बताया कि रविवार की शाम वह अपने परिवार के साथ निमंत्रण में कमालपुर थरियांव गए थे। जबकि बेटा विक्रम सिंह थरियांव स्थित अपनी दुकान पर था। बहू शालिनी ने अपने दो मासूम बच्चों हिमांशु (4) व मोहिनी (2) के सामने ही फांसी लगा ली।
बच्चों के रोने की आवाज सुनकर पड़ोसी घर पर पहुंचे तो शालिनी को लटका देखा। ग्रामीणों ने फोन करके बताया कि उसकी बहू शालिनी (24) पत्नी विक्रम सिंह ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है। सूचना पर सभी लोग घर आए, तो घर के अंदर पंखे के कुंडे से शालिनी का शव लटक रहा था।