फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहपुर: आग से विवाहिता की मौत, जला मिला शव

विज्ञापन
Married woman dies due to fire, body found burnt in fatehpur - फोटो : FATEHPUR
विज्ञापन
फतेहपुर। नरैचा गांव में गुरुवार सुबह आग से एक विवाहिता की मौत हो गई। उसका एक साल पहले विवाह हुआ था। जला शव दूसरी मंजिल पर मिला। मायका पक्ष ने पति और ससुर पर दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए। परिजनों में कोहराम मचा है।
विज्ञापन

ललौली थाना क्षेत्र के संतोष साहू की बेटी माया देवी (22) की शादी जाफरगंज थाने के नरैचा गांव निवासी रामरतन के बेटे पंकज से 12 मार्च 2019 को हुई थी। पंकज महाराष्ट्र के पुणे में प्राइवेट नौकरी करता है। वह होली पर घर आया था और 15 मार्च को वापस लौट गया। परिजनों के मुुताबिक माया की पति से साथ लेकर चलने की बात पर कहासुनी हुई थी।
पति-पत्नी के बीच मोबाइल पर भी विवाद होता था। घर में सुबह माया देवी घरेलू कामकाज निपटा रही थी। उसकी ननद सुनीता उर्फ पद्मा और ससुर खेत चले गए थे। वे करीब नौ बजे घर पहुंचे। छत पर माया का अधजला शव पड़ा था। शव देखकर सुनीता ने चीख पुकार मचाई। गांव के लोग इकट्ठा हो गए। सूचना पर मायके से पिता और भाई गोविंद भी पहुंच गए। रसोईघर में तवे पर अधजली रोटी पड़ी थी।
विज्ञापन

गोविंद ने आरोप लगाया कि ससुरालीजन दहेज की मांग को लेकर अक्सर माया को पीटा करते थे। साजिश के तहत बहनोई पुणे से घर आया था। ससुर और पति ने मिलकर बहन को पीटा। उसके बाद जलाकर मार डाला। घटना के बाद पति भाग निकला। परिजन झूठ कह रहे हैं कि पति 15 मार्च को पुणे चला गया।
घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा भरकर शव सील कर दिया। फोरेंसिक टीम के पहुंचने पर दोबारा सील तोड़ी गई। फोरेंसिक टीम की जांच में केरोसिन की दुर्गंध शरीर से आने की पुष्टि हुई। ससुर रामरतन ने बताया कि गैस पाइप लीक होने से आग लगी है। वह खुद को बचाने के लिए छत पर भागी होगी। घर में किसी के न होने के कारण जलने से मौत हो गई। थानेदार राकेश कुमार सिंह ने बताया कि ससुर और पति पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें