फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: बेल्ट से विवाहिता को पीटकर घर से निकाला

Wed, 27 Dec 2023 12:20 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। दहेज की मांग को लेकर ससुरालियों ने विवाहिता को बेल्ट से पीटकर घर से निकाल दिया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

खखरेरू थाना क्षेत्र के बरैचा गांव निवासी बूंदीलाल की पुत्री पूनम देवी की शादी मई 2023 में सुल्तानपुर घोष थाने के सिमौरी निवासी सुरेश के साथ हुई थी। महिला का आरोप है कि दहेज की मांग को लेकर पति सुरेश, सास, ससुर, जेठ मनोज, जितेंद्र प्रताड़ित करने लगे। मायके से सोने की चेन, बाइक और पांच लाख रुपये लाने को कहते हैं। पति दूसरी शादी की धमकी देता है। पति ने ससुरालियों संग 11 दिसंबर को बेल्ट और डंडे से पीटकर घर से निकाल दिया।
विज्ञापन




बाइक ने मिलने पर विवाहिता को पीटा
पति समेत पांच ससुरालियों पर मुकदमा
संवाद न्यूज एजेंसी
फतेहपुर। दहेज की मांग पूरी न होने पर पति समेत पांच ससुरालियाें के खिलाफ एसपी के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। महिला थाना पुलिस ने जांच शुरू की है।
किशनपुर थाना क्षेत्र के सिलमी गांव निवासी मो. नजीर की पुत्री तंजीम फात्मा उर्फ साजिया ने बताया कि तीन साल पहले प्रयागराज अतरसुइया थाना क्षेत्र के अलीनगर दरियाबाद निवासी मो. माजिद के साथ निकाह हुआ था। निकाह के बाद से दहेज में बाइक और 50 हजार रुपये की मांग को लेकर ससुरालीजन प्रताड़ित करने लगे। लोक लाज के डर से कोई कार्रवाई नहीं की। कुछ दिन पहले पति, सास बब्बी, जेठ साजिद, ननद समा, भतीजा ऐमन ने लाठी डंडे और बेल्ट से पीटा। किसी तरह जान बचाकर मायके पहुंची। महिला की शिकायत पर एसपी के आदेश पर महिला थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें