फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झांसा दे चार को ब्याहा,तीन ने भांडा फोड़ा

Mon, 03 Oct 2016 12:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फतेहपुर
विज्ञापन
थाने में शिकायत करने पहुंची तीन पत्नियां - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
औंग थाना क्षेत्र के करचलपुर गांव निवासी अमित साहू पुत्र संजय साहू कानपुुर में काम करता है। अमित साहू की तीसरी पत्नी गंगा देवी ने रविवार शाम को 100 नंबर पर फोन कर ससुरालीजनों से पीटे जाने की सूचना दी।
विज्ञापन


कंट्रोल रूम की सूचना पर थानेदार धर्मेंद्र कुमार मौके पर पहुंचे। गंगा देवी और ससुर संजय साहू को लेकर थाने आए। इसी दौरान गंगा देवी ने अपने से पहले पति की ब्याहता कृ ष्णावती और सुशीला देवी को बुला लिया। वे दोनों अपने मायके में कई साल से रहती हैं।

तीनों थाने पहुंची तो हंगामा शुरू हो गया। गंगा देवी ने आरोप लगाया कि धोखेबाज पति अब चौथी शादी गुंजन नामक महिला से रचाकर कानपुर के रूमा में रहता है। वह ससुराल में रहती है। उसे घर आने पर मायके से दहेज लाने की मांग कर मारता पीटता है।
विज्ञापन


रविवार को भी सास ससुर के साथ मिलकर पीटा है। कुंवरपुर गांव की रहने वाली पहली पत्नी सुशीला ने बताया कि उससे 2010 में शादी की थी। उसे भी प्रताड़ित करता था। वह तब से मायके में रहने लगी और कोर्ट में वाद दाखिल कर रखा है।

दूसरी पत्नी कृष्णावती कानपुर गोविंदनगर की है। उसने बताया कि शादी के आठ दिन बाद दूसरी शादी का पता लगा था। तभी वह मायके चली गई थी। एसओ धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि गंगा देवी की तहरीर पर आरोपी पति व ससुरालीजनों पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें