फतेहपुर। दहेज में चार पहिया की मांग पूरी नहीं होने पर शादी तोड़ दी। एसपी के आदेश पर लड़के पक्ष के चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
मलवां थाने के रावतपुर निवासी रामकिशोर ने एसपी को शिकायती पत्र देकर बताया कि उसने पुत्री सोनी का रिश्ता पिछले साल चार मार्च को मलवां थाने के चक्की निवासी अवधेश के पुत्र दीपक कुमार के साथ तय की थी। गांव में छह मार्च को गोदभराई-वरीक्षा कार्यक्रम हुआ था। इसके बाद लड़के की मां गायत्री देवी शादी की तारीख पक्की करने को टरकाने लगी। करीब छह माह बीत गए। उन लोगों ने दीपक पर शादी का दबाव बनाया। उसने बोला मां, पिता, बहन माला, ताऊ रमेशचंद्र की ओर से दहेज में चार पहिया की मांग रखी है। यह सुनने के बाद वह लोग 24 दिसंबर लड़के के घर पहुंचे। चार पहिया देने में असमर्थता जताई। उन लोगों ने उन्हें अपशब्द बोलकर घर से भगा दिया। थानाध्यक्ष अभिलाष तिवारी ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज की गई है।